Jharkhand News: दरिंदा बना पिता; शराब के नशे में 4 साल की मासूम बेटी को जिंदा जलाया

80 फीसदी तक जल गई है बच्ची

0
139
Jharkhand News: प्रतीकात्मक चित्र
Jharkhand News: प्रतीकात्मक चित्र

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शराबी पिता ने अपनी 4 साल की बेटी को पहले कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। उसके बाद बेटी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। वहीं, गंभीर रूप से जल गई मासूम बच्ची को आसपास के लोगों की मदद से लोहरदगा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बच्ची को रांची रिम्स रेफर कर दिया।

Jharkhand News
Jharkhand News: प्रतीकात्मक चित्र

Jharkhand News: शराब के नशे में आया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात को आरोपी पति पप्पू तुरी शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। उसके बाद वह पत्नी को मारने के लिए हथियार लेकर दौड़ा। बताया गया कि उसकी पत्नी कैसे भी जान बचाकर वहां से भाग गई। उसके बाद शराब के नशे में पप्पू ने अपनी 4 साल की बेटी को निशाना बनाया। उसने बेटी को कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटे और उसे अस्पताल लेकर गए। वहीं, मौके पर आरोपी पप्पू फरार हो गया। बेटी का नाम सोमारी है, जो 80 प्रतिशत तक जल गई है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, उसका इलाज राजधानी के रिम्स अस्पताल में चल रहा है।

पत्नी पर अवैध संबंध होने का था शक

मामले में किस्को थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है। अब सूचना मिली रही है, तो इसको लेकर जांच की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पप्पू को पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध को लेकर शक था। इसलिए वह अपनी पत्नी से हमेशा झगड़ा करता रहता था। बच्ची को जलाने से पहले पप्पू ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश भी की थी।

यह भी पढ़ेंः

“मेरे कंधे पर हाथ फेरे…गंदी गालियां बकीं…”, कांग्रेसी विधायकों पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

Lalu Prasad Yadav: जमीन के बदले 3 दिन में मिल गई नौकरी! CBI ने लालू यादव, राबड़ी देवी समेत 16 अन्य के खिलाफ दायर की चार्जशीट