Hindu Yuva Vahini: सीएम योगी ने भंग की हिंदू युवा वाहिनी की सभी इकाईं, 20 साल पहले बनाया था संगठन

हिन्‍दू युवा वाहिनी का गठन खुद सीएम योगी आदित्यानाथ ने साल 2002 में किया था। उस समय वो गोरखपुर से सासंद थे। संगठन का गठन गोरखपुर में ही किया गया था।

0
185
Hindu Yuva Vahini
Hindu Yuva Vahini: सीएम योगी ने भंग की हिंदू युवा वाहिनी की सभी इकाईं, 20 साल पहले बनाया था संगठन

Hindu Yuva Vahini: हिंदू युवा वाहिनी में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इस संगठन की सभी शाखाओं को खत्म कर दिया गया है। ये फैसला सीएम योगी ने अपने गोरखपुर दौरे के बीच लिया है। बता दें कि योगी आदित्यानाथ ने पहले ही इस संगठन को भंग करने के निर्देश दे दिए थे। लेकिन बावजूद इसके संगठन की कुछ इकाईयां काम रही थीं।

Hindu Yuva Vahini

Hindu Yuva Vahini: संगठन का फिर से होगा पुनर्गठन!

वहीं कहा जा रहा है कि जल्‍द ही इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। संगठन को भंग करने की वजह संगठन में इकाइयों का पुनर्गठन न होना बताया जा रहा है और वाहिनी में इस फेरबदल के पीछे संगठन को नई उर्जा से लबरेज करने की योजना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मिशन-2024 से पहले पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश तक हिन्‍दू युवा वाहिनी नए कार्यकर्ताओं की नई टीम बनाने की तैयारी में है।

Hindu Yuva Vahini

20 साल पहले सीएम योगी ने किया था संगठन का गठन

हिन्‍दू युवा वाहिनी का गठन खुद सीएम योगी आदित्यानाथ ने साल 2002 में किया था। उस समय वो गोरखपुर से सासंद थे। संगठन का गठन गोरखपुर में ही किया गया था। सीएम योगी आदित्यानाथ का गोरखपुर गहरा संबंध रहा है। बताते चलें कि सीएम योगी का अध्यात्म की दुनिया से राजनीति में आना गोरखपुर और यहां बनी हिंदू युवा वाहिनी से ही माना जाता है। 2022 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भी युवा वाहिनी ने पूरी ताकत से भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया था। वाहिनी ने योगी आदित्‍यनाथ के 2004, 2009 और 2014 के चुनाव प्रचार अभियान में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संबंधित खबरें…

सीएम योगी के राज में भी पिटे हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष

लव जिहाद: मुस्लिम बनी महिला के बच्चों के खतना पर बवाल, हिंदू युवा वाहिनी से मदद की लगाई गुहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here