Haryana Budget 2023: हरियाणा सरकार ने गुरुवार 23 फरवरी को 1 लाख 83 हजार 950 रुपए का बजट पेश किया है। बता दें कि पिछले साल राज्य सरकार का बजट 1.77 लाख करोड़ रुपये था। हरियाणा के मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar ने बतौर वित्त मंत्री गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश किया है।
Haryana Budget 2023: यहां जानिए बजट की खास बातें
वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पिछले साल से 11.6% प्रतिशत अधिक है। CM ने बजट अनुमान वर्ष 2023-24 के लिए 1,09,122 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियों का प्रस्ताव रखा। जिसमें 75,716 करोड़ रुपए का कर राजस्व और 12,651 करोड़ रुपए का गैर-कर राजस्व शामिल है। वित्त वर्ष 2023-24 बजट की घोषणा करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि इस बार 1 लाख 83 हजार 950 रुपए का बजट में प्रस्ताव किया है। नए बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। आइए जानते हैं इस साल के बजट की बड़ी घोषणाएं…

- हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन में 250 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। यानी अब बुजुर्गों को 2750 रुपए पेंशन मिलेगी।
- इस बार के बजट में गौ सेवा आयोग को काफी फायदा मिला है। गौ सेवा आयोग का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ किया गया जो पहले यह 40 करोड़ रुपए था।
- किसान ड्रोन को अपनाने के लिए 500 युवा किसानों को ड्रोन संचालन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- 1 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती करने का ऐलान किया गया है।
- पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए हरियाणा पशुधन उत्थान मिशन की घोषणा की गई है।
- पालतू जानवरों के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो अत्याधुनिक सरकारी वेटरनरी पेट क्लीनिक स्थापित करने का ऐलान।
- SYL नहर के लिए 101 करोड़ के बजट का ऐलान।
- भिवानी के गोकुलपुरा में पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र बनेगा।
- नए मेडिकल कॉलेजों के साथ 11 जिलों में नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
- गुरुग्राम में 700 बिस्तर का अत्याधुनिक मल्टी स्पेशिलिटी जिला अस्पताल बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
MCD की स्थाई समिति के पास क्या हैं अधिकार, जिसके लिए सदन में हो रहा है संग्राम?
India-China Meeting: बीजिंग में हुई भारत और चीन के बीच WMCC की बैठक, LAC विवाद को लेकर कही गई ये बात