Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का काम तेजी से जारी है।सर्वे का आज यानी सोमवार को चौथा दिन है।ज्ञानवापी परिसर में एएसआई टीम आज सुबह 10 बजे से सर्वे का काम शुरू करेगी। सर्वे को लेकर समय में बदलाव सावन के सोमवार को देखते हुए किया गया है, सावन के सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचते हैं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
बीते रविवार ज्ञानवापी की सरंचना को पूरी तरह समझने के लिए सेटेलाइट के जरिए इसकी 3डी मैपिंग की गई। ज्ञानवापी की तीनों गुंबदों का सर्वे किया गया। रविवार को सर्वे का काम सुबह 8 बजे से 5 बजे तक चला था। सर्वे के दौरान ज्ञानवापी में एएसआई के 58 लोग, हिन्दू पक्ष से 8 लोग और मुस्लिम पक्ष से तीन लोग मौजदू थे। कोर्ट के आदेशानुसार सर्वे की टीम को 2 सिंतबर तक रिपोर्ट देनी है।
Gyanvapi ASI Survey: गुंबदों में मिले 20 से अधिक आले
Gyanvapi ASI Survey: एएसआई के तीसरे दिन यहां बने गुंबदों का सर्वे किया गया, जिसमें इन गुंबदों की गोलाकार छत मिली। जिस पर कई तरह के डिजाइन हैं। यहां की दीवारों में मंदिरों में दिखने वाली 20 से अधिक आले यानी दीवार में बना अलमारियां मिली हैं। इन आलों की संरचना और आसपास उभरे कुछ चिन्ह मिले हैं। जिनकी 3डी मैपिंग की गई है। हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि गुंबदों का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया है। तहखानों की सफाई करा दी गई है। टीम ने यहां की फोटोग्राफी और मैपिंग का काम किया।व्यास जी के तहखाने का भी सर्वेक्षण किया गया।. उन्होंने कहा कि सर्वे के काम में और समय भी लग सकता है।
Gyanvapi ASI Survey: अफवाह फैलाने का आरोप
दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सर्वे को लेकर मीडिया द्वारा कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यहां हिन्दू प्रतीक मिले हैं, अगर इन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष इस सर्वे का बहिष्कार करेगा। यासीन ने कहा कि मीडिया द्वारा ये बातें फैलाई जा रही हैं कि मंदिर मं त्रिशूल, मूर्तियां और कलश मिले हैं जिससे मुस्लिम समाज आहत है।
दरअसल हिन्दू पक्ष की वादिनी सीता साहू ने सर्वे के बाद बाहर आकर मीडिया में बयान दिया था कि ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार पर देव प्रतिमाएं, कलश और कई हिन्दू प्रतीक चिन्ह मिले हैं।दूसरी तरफ हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि अब तक जितना भी सर्वे का काम किया गया है उससे हिन्दू और मुस्लिम पक्ष दोनों पक्षों के लोग संतुष्ट हैं।
संबंधित खबरें