Gujarat Election 2022 से पहले कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका, पार्टी विधायक भावेश कटारा ने दिया इस्तीफा

0
110
Gujarat Election 2022 से पहले कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका, झालोड़ के कांग्रेस के विधायक भावेश कटारा ने दिया इस्तीफा
Gujarat Election 2022 से पहले कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका, झालोड़ के कांग्रेस के विधायक भावेश कटारा ने दिया इस्तीफा

Gujarat Election 2022 से पहले कांग्रेस को कई झटके लग चुके हैं। एक बार फिर कांग्रेस की कमान से एक तीर कम हो गया है। दरअसल, एक और विधायक ने कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है झालोड़ के कांग्रेस विधायक भावेश कटारा ने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपा है और इनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा हो रही है। आपको बता दें, इससे पहले मोहन सिंह राठवा और भगवान बराड़ भी पार्टी छोड़ चुके हैं।

Gujarat Election 2022
Gujarat Election 2022

Gujarat Election 2022: विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

पिछली दो दिनों में कांग्रेस को तीसरा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुतबिक, भावेश कटारा विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य के आवास पर गए और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं, बीजेपी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटी है तो ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि कटारा बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इससे पहले मोहन सिंह राठवा और भगवान बराड़ भी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

Gujarat Election 2022
Gujarat Election 2022

Gujarat Election 2022: आपको बता दें, भगवान बराड़ अहीर समुदाय के प्रभावशाली नेता हैं। वह 2007 और 2017 में तलाला सीट से जीत चुके थे। तलाला, गिर सोमनाथ जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में से एक है। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इस जिले में निराशा हाथ लगी थी जबकि कांग्रेस ने सभी चार सीटों पर कब्जा जमा लिया था।

Gujarat Election 2022
मोहन सिंह राठवा

वहीं, मोहन सिंह राठवा आदिवासी समुदाय के प्रसिद्ध नेता है। मोहन सिंह राठवा लगातार 11 बार छोटा उदयपुर से विधायक रहे हैं। छोटा उदयपुर एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मोहन सिंह राठवा लगातार साल 2012 से जीत रहे हैं।

संबंधित खबरें:

न मंत्री, न मुख्यमंत्री, सीधा प्रधानमंत्री बने थे Chandra Shekhar, कहानी कांग्रेस के ‘युवा तुर्क’ के पीएम बनने की

Gujarat Election 2022 के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 11 बार के विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने पार्टी को सौंपा इस्तीफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here