Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली के पास स्थित गाजियाबाद में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी। इंदिरापुरम इलाके के शक्ति खंड 2 में कुत्ते के मालिक छत्रपाल ने मुस्तकीम नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि कुत्ता रोजाना मुस्तकीम को दौड़ाता और काटने के लिए दौड़ता था। गुस्साए व्यक्ति ने कुत्ते को मार दिया, जिसके बाद कुत्ते के मालिक छत्रपाल ने मुस्तकीम को कैंची घोपकर जान से ही मार दिया।
Ghaziabad News: मृतक को कुत्ते ने था काटा

मिली जानकारी के अनुसार थाना इंदिरापुरम इलाके की शक्ति खंड 2 में छत्रपाल नाम का एक शख्स रहता है, जो कि पेशे से माली है। छत्रपाल ने एक कुत्ता पाला हुआ है। उसी इलाके में मुस्तकीम नाम का भी एक युवक रहता था। जब भी युवक छत्रपाल के घर के पास से निकलता था। तो छत्रपाल का कुत्ता उसे अक्सर देखकर भौंकता था। कुछ दिन पहले छत्रपाल के कुत्ते ने मुस्तकीम को काट भी लिया।
बाद में मुस्तकीम ने कुत्ते की जमकर पिटाई कर दी। यह जानकारी छत्रपाल को मिली तो उसने इसका विरोध किया। दोनों में आपस में इसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी। देर रात फिर दोनों का आमना सामना हुआ और दोनों में झगड़ा हो गया।देखते ही देखते दोनों में आपस में झगड़ा बढ़ता चला गया।
Ghaziabad News: मृतक ने ब्लेड से किया वार

झगड़े के दौरान मुस्तकीम ने छत्रपाल पर ब्लेड से वार किया, तो उसकी पलट में छत्रपाल मुस्तकीम के सीने में कैची घोप कर फरार हो गया, जिसके बाद मुस्तकीम घायल हो गया और आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इसी दौरान मुस्तकीम ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- China Boeing Airplane Crash: China का Boeing विमान 737 दुर्घटना का हुआ शिकार, 133 यात्री थे सवार, चारों तरफ फैला धुआं
- UP Crime News: नशेड़ी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटने के बाद जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार