Delhi कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष Tajdar Babar का हुआ निधन

0
330
Tajdar Babar passed away

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता Tajdar Babar का आज 2 अक्टूबर शनिवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थी। ताजदार बाबर Delhi कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मेयर फरहाद सूरी (Farhad Suri) की मां थीं।

उनके निधन की खबर Delhi Congress के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई। Tweet में उन्होंने लिखा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष ताजदार बाबर का निधन हो गया है। ट्वीट में आगे कहा गया है कि अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए उनके पार्थिव शरीर को सामुदायिक भवन निजामुद्दीन पूर्व (Nizamuddin East) में दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रखा गया है।

बाबर अनुभवी नेता थी और मिंटो रोड निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी थी, मिंटो रोड निर्वाचन क्षेत्र बाद में नई दिल्ली विधानसभा का हिस्सा बन गया और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) भी यहा से विधायक थी और वर्तमान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा नई दिल्ली विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया जाता है।

कई राजनीतिक नेताओं ने उनकी मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस पार्टी के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि ताजदार बाबर दशकों से दिल्ली कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ थी। उन्होंने आगे लिखा कि बाबर का समाज के सबसे हाशिए के वर्गों के लिए काम हमेशा प्रेरित करेगा। उन्होंने यास्मिनी किदवई और फरहाद सूरी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी बात समाप्त की।

यह भी पढ़ें : मुख्‍यमंत्री बदलने की अटकलों पर CM Bhupesh Baghel ने कहा, ”छत्तीसगढ़ कभी पंजाब नहीं बन सकता”

Bhupesh Baghel को UP Elections का पर्यवेक्षक बनाया गया, Chhattisgarh में सीएम बदलने की अटकलें तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here