Delhi News: मंडावली में हनुमान मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने पर बवाल, इलाके में तनाव

Delhi News: पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हनुमान मंदिर के अवैध निर्माण को हटा दिया है। हालांकि, स्थानीय लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

0
47
Delhi News: Mandawali ki khabar
Delhi News: Mandawali ki khabar

Delhi News: दिल्ली के मंडावली इलाके में एक हनुमान मंदिर का ग्रिल तोड़े जाने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया है। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई हुई।दरअसल स्थानीय लोग मंदिर का ग्रिल हटाने का विरोध कर रहे हैं।इसके खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि ये ग्रिल अवैध है।प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंदिर प्रांगण से ग्रिल हटा दी है।

अवैध ग्रिल हटाने के दौरान जब महिलाओं ने विरोध किया तो पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी।इस दौरान गुस्‍साई महिलाएं भी लाठी और फावड़ा लेकर उनसे भिड़ गईं। हालांकि, अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस कार्रवाई से इलाके में तनाव है।

Delhi News: Mandawali Temple news

Delhi News: लोग कर रहे नारेबाजी

Delhi News:पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हनुमान मंदिर के अवैध निर्माण को हटा दिया है। हालांकि, स्थानीय लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि वह 25 साल ये यहां का बाशिंदा है। कभी किसी ने मंदिर में अवैध निर्माण की बात नहीं की है। उन्होंने बताया कि ये मंदिर 20 साल से यहां हैं।

शख्स ने बताया किसी ने प्रशासन से मंदिर में अवैध निर्माण की शिकायत कर दी थी। उन्हें दो दिन पहले इसकी जानकारी मिली। पुलिस कार्रवाई का स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। बुजुर्ग महिलाएं मंदिर के ग्रिल हटाने का विरोध कर रही थीं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here