MCD चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर AAP नेता का हाई वोल्टेज ड्रामा, बिजली के खंभे पर चढ़े, बोले- मेरी मौत का जिम्मेदार…

0
149
Delhi MCD Elections 2022
Delhi MCD Elections 2022

Delhi MCD Elections 2022: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी। लेकिन लिस्ट में अपना नाम नहीं मिलने पर AAP के कई कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे हैं। इनमें से एक का नाम है हसीब-उल-हसन है। यह पार्टी में पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। वह पार्टी से इस हद तक नाराज हो गए कि नाराजगी में वह मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि कथित तौर पर आगामी एमसीडी चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने से वह नाखुश है। जिसके चलते वह इस तरह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें उतारने के लिए स्थानीय लोग, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर है।

Delhi MCD Elections 2022: मेरी मौत के जिम्मेदार आम आदमी पार्टी के…

जानकारी अनुसार हसीब उल हसन ने पार्टी पर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने उनके पेपर रखवा लिये लेकिन टिकट नहीं दिया। जिसके चलते पूर्व पार्षद ने पेपर वापस ना मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है। कहा जा रहा है कि आप नेता को टॉवर से नीचे उतारने की कोशिशें जारी हैं लेकिन वो उतरने के लिये तैयार नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा- मुझे आज अगर कुछ होता है, तो मेरी मौत के जिम्मेदार आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और आतिशी जी होंगी।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब हसीब उल का कोई वीडियो वायरल हुआ है। इसके पहले भी उन्हें मार्च, 2022 में नाले में उतरकर उसकी सफाई करते देखा गया था। नाला ओवर फ्लो हो रहा था। बार- बार कहने पर भी सफाई नहीं हुई इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया। सफाई के बाद लोगों ने उन्हें दूध से नहलाया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here