नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग; जिंदा जले 2 लोग, कई अब भी फंसे

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, फैक्ट्री में कुछ लोग फंसे हुए हैं। हमारी टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में लगी हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है।

0
132
Delhi Fire: नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग; जिंदा जले 2 लोग, कई अब भी फंसे
Delhi Fire: नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग; जिंदा जले 2 लोग, कई अब भी फंसे

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने ने दर्दनाक हादसा हो गया। आग इतनी भयानक थी कि इस में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि आग में जलकर 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही फौरन दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की कई गाड़ियां अब भी आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की दूसरी और पहली मंजिल में ये आग लगी है।

Delhi Fire: नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग; जिंदा जले 2 लोग, कई अब भी फंसे
Delhi Fire:

Delhi Fire: फैक्ट्री में अब भी कई लोगों के फंसे होने की अशांका

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हादसे में 2 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। जानकारी के मुताबिक, अभी भी 8 से 10 लोगों के फैक्ट्री में फंसे होने की उम्मीद है। पुलिस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान में जुटी हुई है।

Delhi Fire: आग लगने का कारण साफ नहीं

Delhi Fire: नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग; जिंदा जले 2 लोग, कई अब भी फंसे
Delhi Fire:

गौरतलब है कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद से ही मौके पर अफरातफरी मच गई है। लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसमें कई लोग जल गए। हादसे की तस्वीरें सामने आयी है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक थी।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे फैक्ट्री से आग के धुएं का गुब्बार उठ रहा है। वहीं, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं। जो राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, फैक्ट्री में कुछ लोग फंसे हुए हैं। हमारी टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में लगी हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है।

बताते चले कि नरेला में आग लगने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मई महीने में नरेला की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर हाइड्रा क्रेन भेजनी पड़ी थी और कई घंटों की कड़ी मशक्कतक के बाद आग पर काबू पाया गया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here