Jharkhand News: BJP से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को बंधक बनाकर टॉर्चर करने का आरोप

0
241
Jharkhand News: BJP से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को बंधक बनाकर टॉर्चर करने का आरोप
Jharkhand News: BJP से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को बंधक बनाकर टॉर्चर करने का आरोप

Jharkhand News: झारखंड में रांची पुलिस ने बीजेपी की निष्कासित नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इन पर अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इन पर आरोप है कि यह 8 सालों से अपने घर पर काम करने वाली दिव्यांग लड़की के साथ मारपीट कर रही है और उसे बंधक बना रखा है।

FbdX2pLUUAA4GrU?format=png&name=small
Seema Patra

Jharkhand News: पुलिस ने सुबह किया गिरफ्तार

मामले को संज्ञान में लेने के बाद से ही रांची पुलिस सीमा पात्रा के तलाश में जुट गई थी। मंगलवर को सीमा के यहां घरेलू नौकरानी का काम करने वाली सुनीता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था। इसके बाद रांची छोड़कर भागने की तैयारी में लगी सीमा पात्रा को पुलिस ने सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया।

jhar
Victim: Sunita

दरअसल, सीमा पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थी। पिछले दो दिनों से रांची पुलिस उन्हें ढूंढ़ने में लगी हुई थी। इनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी ने इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

Jharkhand News: दिव्यांग सुनीता को बंधक बना कर मारपीट

सीमा पात्रा ने रांची के अशोक नगर वाले घर में दिव्यांग सुनीता को बंधक बना कर उससे मारपीट करती थी। इलाज के दौरान सुनीता के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इलाज के दौरान ये भी पाया गया है कि सुनीता को गर्म तवे से भी जलाया गया है।

Jharkhand News: आपको बता दें, सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक बस्के ने सुनीता को बचाने की कोशिश की। दरअसल, आयुष्मान ने ही अपने दोस्त को बताया था कि उसकी मां घरेलू सहायक के साथ गलत व्यवहार करती है। इसके बाद विवेक ने पुलिस की मदद से सुनीता को आजाद कराया। विवेक सचिवालय में कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें:

Crime In India | 2021 में भारत में दर्ज किए गए 60 लाख से अधिक केस, जानिए अपराध के बारे में क्या बताती है…

Sonali Phogat: क्या गोवा सरकार की गोपनीय रिपोर्ट से सुलझेगी सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here