Yogi Adityanath Birthday: CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जानिए देश के इन दिग्‍गजों ने कैसे दी शुभकामनाएं?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। सीएम योगी के जन्मदिन पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक से अपने दिन की शुरुआत की।

0
53
Yogi Adityanath Birthday
Yogi Adityanath Birthday

CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। योगी आदित्यनाथ आज यानी 5 जून 2023 को 51 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देश भर से उन्हें बधाइयों और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। सीएम योगी के जन्मदिन पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक से अपने दिन की शुरुआत की।

लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

CM Yogi Birthday
CM Yogi Birthday

ओम बिड़ला ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे, यही कामना है।”

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।”

नितिन गडकरी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “उत्तर प्रदेश को ‘नए भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय CM योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोककल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूं। “

CM Yogi Birthday: अद्भुत प्रयासों ने राज्य के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है- किरेन रिजिजू

जबकि किरेन रिजिजू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रेरणास्त्रोत माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अद्भुत प्रयासों ने राज्य के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। आपके अच्छे स्वास्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं।

बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक से अपने दिन की शुरुआत की। इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे फरियादियों की समस्याएं सुन वहां मौजूद अधिकारियों को समाधान का आदेश दिया। सीएम योगी के जन्मदिन पर प्रदेश के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में काशी में विशेष गंगा आरती की गई।

CM Yogi Birthday:लखनऊ सहित कई शहरों में ग्राफिक नावल किया जाएगा जारी

इस मौके पर ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ‘ नामक इस ग्राफिक नावल को 20 जिलों के 51 स्कूलों में 5000 बच्चों की उपस्थिति के साथ जारी किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विधायक सांसद मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस पुस्तक में सीएम योगी के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा की दर्शाया गया है। पहली बार इतने लोग एक किताब को एक साथ लॉंच करेंगे। यह एक रिकॉर्ड होगा ।

यह भी पढ़े…

“सपा को रामचरितमानस अच्छा नहीं लगता, ये लोग डकैतों को अपने गले का हार बनाकर…”, चित्रकूट में बोले CM Yogi

पृथ्वीराज चव्हाण पर भड़के NCP प्रमुख शरद पवार, बोले-उनकी कांग्रेस में कद क्या है? यहां जानिए पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here