Chandigarh University Case में पंजाब पुलिस (Punjab Police) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में आरोपी सेना के जवान को अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सेना के जवान आरोपी संजीव सिंह को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। वहीं, पुलिस को सीजेएम बोमडिला से मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। बता दें कि सेना के इस जवान पर आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप है।
सेना और असम-अरुणाचल पुलिस ने की मदद-डीजीपी
सेना के जवान को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब की पुलिस को सेना और असम-अरुणाचल पुलिस ने मदद की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया “सेना, असम और अरुणाचल पुलिस की सहायता से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में महत्वपूर्ण सफलता। अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए एलडी सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया।”
क्या है Chandigarh University Case?
दरअसल, पिछले दिनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने हॉस्टल की लड़कियों का नहाने का वीडियो बनाकर अपने एक बॉयफ्रेंड को भेज दी थी। इसके बाद से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस मामले में आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें छात्रा, छात्रा का बॉयफ्रेंड सनी मेहता और दोस्त शामिल हैं। वहीं, अब पुलिस इस मामले में सेना के जवान को भी गिरफ्तार कर ली है।
मालूम हो कि पुलिस पहले ही बता चुकी है कि आरोपी लड़की का एक पुराना अश्लील वीडियो सेना के जवान संजीव सिंह के पास था। संजीव सिंह ने लड़की और उसके दोस्त को ब्लैकमेल करके और लड़कियों का अश्लील वीडियो भेजने को कहता था। संजीव आरोपी लड़की और उसके दोस्त को धमकी देता था कि अगर इन लोगों ने उसकी बात नहीं मानी तो वो लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
यह भी पढ़ेंः