By Elections: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, रामपुर जिले में गुरुवार सुबह से ही उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेंगी। रामपुर से 6 और आजमगढ़ से 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 35.45 लाख मतदाता करेंगे। चुनाव के नतीजे 26 जून को आएंगे। रामपुर सीट पर सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच आजम खां ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया है।
By Elections: आजम खान का पुलिस पर आरोप
आजम खां ने रामपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद रामपुर लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद ये पद खाली हो गया था।वहीं अखिलेश यादव ने भी आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यहां उप- चुनाव करवाए जा रहे हैं। इन चुनावों के नतीजे आने से पहले ही आजम खां ने कहा कि अगर मतदान प्रतिशत गिरा तो इसकी जिम्मेदार केवल प्रशासन होगी।
उन्होंने कहा कि मैं पूरी रात जगा रहा। हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज पुलिस स्टेशन(पीएस), कोतवाली पीएस, सिविल लाइंस पीएस(रामपुर) में गए थे। पुलिस ने हमसे अभ्रद व्यवहार किया। सबसे खराब व्यवहार गंज थानाध्यक्ष का रहा, हिंसा भी की गई। सपा नेता ने आगे कहा कि शहर में चारों तरफ पुलिस की जीप घूम रही थी। सयारन की आवाज से पूरा शहर गूंज रहा था। लोगों को थाने में ले जाया जा रहा था। उन्हें पीटा जा रहा था और मैंने कुछ मनी ट्रांसफर की भी बात सुनी है, ये सब शर्मनाक है। इससे अगर वोटिंग प्रतिशत घटता है तो सरकार इसकी सीधी जिम्मेदार होगी।

आजम इतने पर भी शांत नहीं हुए, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मैं अपराधी हूं, मानता हूं”…मेरा शहर भी ऐसा ही माना गया है। “वो जो चाहें कर सकते हैं, हमें सहना ही होगा। हमें सब झेलना ही पड़ेगा।”
By Elections: आजम खां का रामपुर में है दबदबा
रामपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। रामपुर में काफी समय से आजम खां का प्रभाव रहा है और अब पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव की जिम्मेदारी भी आजम को ही दी है।

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में करीब 35.45 लाख मतदाता हैं। यहां 50 प्रतिशत हिंदू मतदाता और करीब 49 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार आजम खां ने बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा को एक लाख नौ हजार 997 मतों के भारी अंतर से पराजित किया था।
संबंधित खबरें:
- By Elections: आजमगढ़-रामपुर-संगरूर लोकसभा समेत 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
- UP Elections History: सोमवार को है यूपी विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण, जानें उत्तर प्रदेश की राजनीति का पूरा इतिहास