Bihar News: अक्सर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जहां आपने सुना होगा कि विवाह के लिए महिलाओं का अपहरण कर लिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ यदि विवाह के लिए पुरुषों का अपहरण होता है तो वह समाज में स्वभाविक नहीं लगता। लेकिन बिहार में शादी के लिए पुरुषों का अपहरण होना भी आम बात हो गई है। राज्य में पिछले ढाई साल में 50 पुरुषों का अपहरण शादी के इरादे से कर लिया गया। इतना ही नहीं यह जानकारी खुद राज्य पुलिस द्वारा पेश की गई है। राज्य पुलिस हर साल इसे लेकर प्रेस रिलीज भी जारी करती है।

Bihar News: ढाई साल में 50 पुरुषों का किया गया है अपहरण
पुलिस ने इसको लेकर प्रेस रिलीज जारी करते हुए लिखा कि, हर साल राज्य में असामाजिक तत्वों द्वारा पुरुषों के अपहरण की घटना सामने आती है। जहां पुरुषों का अपहरण कर जबरन उनका विवाह किसी कन्या से करवा दिया जाता है। ऐसी घटानाएं युवक द्वारा दहेज की मांग करने और महिला पक्ष द्वारा दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पाने के कारण किया जाता है। दहेज की मांग के चलते कन्या पक्ष द्वारा इस तरह के कदम उठाए जाते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले ऐसे मामले केवल उत्तर बिहार के जिलों में आते थे, लेकिन बाद में अन्य जिलों में भी ऐसी घटनाएं सामने आने लगीं।

पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार 2020 में 33 पुरुषों का अपहरण शादी के इरादे से किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा अपहरण पटना जिले में 11 दर्ज किए गए हैं। हालांकि हर साल इन आंकड़ों में कमी देखी जा रही है।
2021 में शादी के इरादे से 14 पुरुषों का अपहरण किया गया था। वहीं 2022 में अभी तक 3 पुरुषों का अपहरण किया गया है। यह अपहरण औरंगाबाद, पूर्णियां और अररिया में दर्ज हुए हैं।
संबंधित खबरें:
- Odisha Snake Viral Video: बारात में जिंदा कोबरा के साथ नागिन डांस कर रहे थे लोग, फिर जो हुआ उसे देख आप भी हो जाएंगे दंग, देखें वायरल Video
- UP News: अपने यार की शादी में बंदूक लेकर ठुमके लगा रहा था युवक, दूल्हे पर ही बंदूक तानता नज़र आया, देखें Video