Bihar News: दोस्त की बहन से हो गया था प्यार, भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, पढ़ें पूरी कहानी

मोतिहारी के एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। केसरिया और साहेबगंज पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और जांच में जुट गई है।

0
127
Bihar News: प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar News: प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। लड़की के भाइयों ने दोनों को मिलते देख लिया। लड़की के भाइयों को इतना गुस्सा आया कि उसने युवक को धारदार कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। लड़की ने अपने ही बड़े भाई पर अपने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डालने का आरोप लगाया है। वह उसके लिए मौत की सजा की मांग कर रही है। घटना पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर की है। युवक का शव शनिवार को भगवानपुर दिलावरपुर नहर के किनारे से बरामद किया गया।

दो लोगों पर आरोप

मृतक की पहचान 20 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के ढोलीपाल गांव का रहने वाला था। केसरिया और साहेबगंज दोनों थानों को शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटनास्थल केसरिया है या साहेबगंज। बाद में साहेबगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया। इसके बाद शाम को पता चला कि मामला केसरिया थाना क्षेत्र का है। अभिषेक के चाचा विजय कुमार सिंह ने केसरिया थाने में अर्जी दाखिल कर दो लोगों को आरोपी बनाया है। इधर, चकिया एसडीपीओ शाहथ आरएस, केसरिया थाना अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

download 2022 11 27T203034.531
Bihar News:गांव में पसरा मातम

भाई के दोस्त से था प्रेम प्रसंग

प्रेमी अभिषेक की हत्या के बाद प्रेमिका मंजली कुमारी अपने प्रेमी के घर पहुंची जहां वह अपने प्रेमी की हत्या में न्याय की गुहार लगा रही है। प्रेमिका ने अपने दोनों सगे भाइयों पर अभिषेक की हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमिका मंजली कुमारी ने घटना के बारे में सारी बातें बताई हैं। कहा कि प्रेमी अभिषेक और उसका भाई आनंद मोहन दोस्त थे। वह हमारे घर आता-जाता रहता था। इसी क्रम में दोनों की मुलाकात हुई और यह प्यार में बदल गया। गर्लफ्रेंड के पास मोबाइल नहीं होने के कारण दोनों कोचिंग जाते समय एक-दूसरे से मिलते थे। इसी बीच 25 नवंबर की रात अभिषेक मंजली के गांव शादी समारोह के लिए आया था।

प्रेमी को मिलने बुलाया

शादी समारोह के बीच में प्रेमिका ने प्रेमी को घर पर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान प्रेमिका के छोटे भाई ने दोनों को मिलते देखा और बड़े भाई आनंद मोहन को फोन कर सूचना दी। आनंद आनन-फानन में घर पहुंच गया। वहां आनंद ने प्रेमी सह मित्र अभिषेक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिर घायल प्रेमी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। अभिषेक की हालत गंभीर देखकर प्रेमिका चीखती-चिल्लाती रही और भाई से कह रही थी कि वह मर जाएगा, उसे छोड़ दो। भाई ने बहन की बात नहीं मानी और कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वह उसे मारने के बाद पांच साल तक जेल में रहेगा। इसके बाद अभिषेक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

घटना के बाद प्रेमिका अपने प्रेमी अभिषेक के घर पहुंची और अपने परिजनों व पुलिस को हत्या की पूरी कहानी बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया है। प्रेमिका ने युवक की हत्या के लिए अपने दोनों भाइयों को जिम्मेदार बताया है। प्रेमिका मंजली सगे भाई आनंद मोहन और छोटू के लिए मौत की सजा की मांग कर रही है। पुलिस के सामने बयान भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी भाइयों को फांसी दी जानी चाहिए।

मोतिहारी के एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। केसरिया और साहेबगंज पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और जांच में जुट गई है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here