Bihar MLC Election Results 2022: बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना गुरुवार को चल रही है। पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय में जारी मतगणना में शांतिपूर्ण काउटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि बिहार में 24 एमएलसी सीटों के लिए चुनाव सोमवार को हुए थे।
बिहार की विधान परिषद में कुल 75 सीटें हैं। वहीं वर्तमान में इसके 51 सदस्य हैं क्योंकि जुलाई 2021 से 24 सीटें खाली थीं। एनडीए गठबंधन से भाजपा 12 सीटों पर, जद (यू) 11 सीटों पर और पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है।
Bihar MLC Election Results 2022: बीजेपी के 6 और आरजेडी के 5 प्रत्याशी जीते चुनाव
खबर लिखे जाने तक आरजेडी के 5 प्रत्याशी एमएलसी का चुनाव जीत गए हैं। जबकि सहरसा से राजद प्रत्याशी अजय सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी 6 सीटों पर चुनाव जीत गई है और दरभंगा से उसके प्रत्याशी सुनील चौधरी लीड कर रहे हैं। जदयू की बात करें तो अभी तक उसके चार प्रत्याशी जीत गए हैं और सीतामढ़ी से रेखा देवी आगे हैं।
Bihar MLC Election Results 2022: बिहार एमलसी चुनाव, 2022 (परिणाम)
- बीजेपी

- पूर्णिया : दिलीप जायसवाल (जीते)
- औरंगाबाद : दिलीप कुमार सिंह (जीते)
- सासाराम : संतोष कुमार सिंह (जीते)
- कटिहार : अशोक अग्रवाल (जीते)
- समस्तीपुर : तरुण चौधरी (जीते)
- दरभंगा : सुनील चौधरी (आगे)
- गोपालगंज : राजीव सिंह (जीते)
- राजद

- पटना : कार्तिकेय कुमार (जीते)
- सीवान : विनोद जायसवाल (जीते)
- मुंगेर : अजय सिंह (जीते)
- गया : रिंकू यादव (जीते)
- सहरसा : अजय सिंह (आगे)
- पश्चिम चंपारण : सौरव कुमार (जीते)
- जदयू

- मुजफ्फरपुर : दिनेश सिंह (जीते)
- सीतामढ़ी : रेखा देवी (आगे)
- भागलपुर/बांका : विजय सिंह (जीते)
- नालंदा : रीना यादव (जीते)
- आरा/बक्सर : राधाचरण साह (जीते)
- निर्दलीय
- नवादा : अशोक यादव (आरजेडी के बागी-जीते)
- मधुबनी : अंबिका यादव (आरजेडी के बागी- जीते)
- छपरा : सच्चिदानंद राय (भाजपा के बागी- जीते)
- आरएलजेपी
- वैशाली : भूषण राय (जीते)
- कांग्रेस
- बेगूसराय/खगड़िया : राजीव कुमार (आगे)
यह भी पढ़ें: