Nitish Kumar Angry: राज्यसभा हो, लोकसभा हो या राज्यों की विधानसभा सभी में अक्सर यह देखा जाता है कि पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। लेकिन जब बात स्पीकर की आती है तो सब उन्हें सम्मान देते हैं। हालांकि बिहार की बात करें तो यहां पर कुछ और ही देखने को मिला। जब Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर ही भड़क गए।
कृपया संविधान को देखें: Nitish Kumar
दरअसल कुछ दिन पहले लखीसराय में एक घटना हुई थी। जिसकी कार्रवाई की स्थिति के बारे में अध्यक्ष सिन्हा ने कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र यादव से सदन को अवगत कराने के लिए कहा और इसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश को गुस्सा आ गया। आग बाबूला होते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “मंत्री को सरकार की ओर से जवाब देने के लिए अधिकृत किया गया है। जब उन्होंने बताया कि जांच चल रही है, तो आप उन्हें परसों एक नए उत्तर के साथ आने के लिए कहते हैं। यह नियमों के खिलाफ है। कृपया संविधान को देखें”
उन्होंने आगे कहा, ”ऐसे मामलों में कार्रवाई करना सरकार और पुलिस का काम है। जांच की रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश की जानी है। क्या सदन को मामले में हस्तक्षेप करने का अधिकार है? मैं मुख्यमंत्री के रूप में अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहा हूं। मैं एक बार विधानसभा का सदस्य भी था। मैंने ऐसी प्रक्रियात्मक विसंगति कभी नहीं देखी। कृपया सदन को इस तरह से न चलाएं।”

बता दें कि स्पीकर Vijay Kumar Sinha लखीसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछले महीने उनके क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में कई लोगों की कथित रूप से गलत तरीके से गिरफ्तारी पर सिन्हा ने नाराजगी व्यक्त की थी।
यह भी पढ़ें:
- Lalu Prasad Yadav की सजा पर बोले Nitish Kumar – मैंने नहीं, लालू के करीबियों ने ही दर्ज कराए थे मामले