बिहार में जातीय जनगणना शुरू, दो चरणों में पूरा होगा सर्वे

0
128
Bihar Caste Census: बिहार में जातीय जनगणना शुरू, दो चरणों में पूरा होगा सर्वे
Bihar Caste Census: बिहार में जातीय जनगणना शुरू, दो चरणों में पूरा होगा सर्वे

Bihar Caste Census: बिहार में जातीय जनगणना का शनिवार, 7 जनवरी 2023 को पहला चरण शुरू हो रहा है। आज पहले चरण में आवासीय मकानों पर नंबर डाले जाएंगे। राज्य में ये सर्वे करवाने की जिम्मेदारी सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग को सौंपी गई है। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी समाधान यात्रा में भी इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान केवल जातियों की गणना नहीं होगी बल्कि राज्य के हर परिवार के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा की जाएगी। उससे देश केक विकास और समाज के उत्थान में बहुत लाभ होगा।

पहले चरण की जनगणना में करीब 5.18 लाख से अधिक अधिकारी 2 करोड़ 58 लाख 90 हजार 497 परिवारों तक पहुंचेंगे। पहले चरण में 7 से 21 जनवरी तक सभी आवासीय मकानों की गिनती होगी।

Bihar Caste Census:
Bihar Caste Census:

Bihar Caste Census: डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में ऐतिहासिक काम हो रहा

बिहार में आज जातीय जनगणना की शुरुआत हो रही है। राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक काम शुरू होने जा रही है। इसका निर्णय बहुत हो गया था। हम लोगों की यह मांग पहले से हो रही है लेकिन केंद्र सरकार ने इसे पार्लियामेंट में भी टाल दिया।

Bihar Caste Census:
Bihar Caste Census:

Bihar Caste Census: दूसरे चरण में क्या होगा

बता दें कि दूसरे चरण की जातीय जनगणना 1 से 30 अप्रैल तक गिनती की जाएगी। इसमें राज्य के बाहर रहने वाले लोगों के नाम भी दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन ने इस मामले में सभी डीएम को निर्देश भेज दिया है। बता दें कि अगले 15 दिनों तक मकानों पर संख्या अंकित करने का काम भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here