Rajasthan के Bhilwara में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। बताया जा रहा है वहां मंगलवार की रात एक 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लोगों का कहना है कि यह हमला दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा किया गया है। इस हत्या को लेकर पूरे राज्य में रोष फैला हुआ है। हालात को देखते हुए क्षेत्र में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

22 साल के युवक की हत्या
दरअसल, Bhilwara शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात 22 साल के युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है ये हमला पैसों के विवाद को लेकर किया गया है। इसमें एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया और जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
24 घंटे के लिए Bhilwara में बंद की गई इंटरनेट सेवाएं
युवक की मृत होने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद आधी रात से ही इस मुद्दे को लेकर बीजेपी, विश्व हिन्दू परिषद और हिन्दू जागरण मंच ने आज Bhilwara बंद करने का आह्वान किया। माहौल को देखते हुए प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। प्रशासन ने यह भी बता दिया है कि यह सेवाएं कल सुबह 6 बजे से दोबारा शुरू हो जाएंगीं।
संबंधित खबरें:
शिशुओं के साथ यात्रा करने वाली मांओं को अब होगा आराम, Indian Railways ने की “बेबी बर्थ” की शुरुआत