Bengal News: पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को एक गर्भवती गाय के साथ बलात्कार करने के आरोप में 29 वर्षीय प्रद्युत भुइया को गिरफ्तार किया है। घटना दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना प्रखंड के उत्तरी चंदनपिडी इलाके की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधी रात को बच्चे को जन्म देने वाली गाय के साथ रेप किया गया। गाय आरोपी के पड़ोसी की थी, जिसकी पहचान आरती भुइया के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब गाय के मालिक ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Bengal News: आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब रहा है शख्स
आरती भुइया ने शिकायत में कहा कि आरोपी घर के पीछे से पशुशाला में घुसे और गाय के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता के हवाले से कहा गया, “लगभग आधी रात को बलात्कार के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गाय की मौत हो गई। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आरोपी उत्तरी चंदनपिडी इलाके के आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब रहा है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कई आरोप हैं। उसने पहले खेतों से बकरियां, वाहन और सब्जियां चुराई थीं। लड़के को उसके अमानवीय कृत्य के लिए पर्याप्त रूप से दंडित किया जाना चाहिए।

Bengal News: कर्नाटक से सामने आई थी इसी तरह की घटना
बता दें कि इससे पहले इसी तरह की घटना कर्नाटक से सामने आई थी, जब मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे के पास गेज्जलागेरे गांव के रहने वाले मंजूनाथ नाम के 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की आदत हो गई थी, जिसके लिए वह अपने गांव से बेंगलुरु विश्वविद्यालय ज्ञानभारती परिसर में जाता था।
वर्तमान मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रद्युत भुइया को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे मंगलवार को काकद्वीप अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया और अब उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
- Bengal News: बंगाल में भिड़े टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता, Netaji Subhas Chandra Bose की जयंती समारोह के दौरान झड़प
- Maharashtra Bengal Monitor Lizard News: महाराष्ट्र में अजीब वारदात, 4 युवकों ने छिपकली के साथ किया दुष्कर्म, सीसीटीवी आया सामने