Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव (Deepotsav) शुरू हो गया है। यहां पर हर साल राज्य की योगी सरकार (Yogi Government) भव्य तरह से दीपावली (Deepawali) से एक दिन पहले दीपोत्सव मनाती है। राज्य में राम की नगरी अयोध्या में लाखों दीए जलाए जाते हैं। दीए की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। इस साल अयोध्या नगरी में 12 लाख दीयों के साथ दीपोत्सव मनाया जा रहा है। देखिए इस साल के पंचम दीपोत्सव की कुछ तस्वीरों और वीडियो को।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव का मनमोहक वीडियो शेयर किया।
अयोध्या में भगवान राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) में इस बार 9 लाख दीए जलाए गए और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी भेजा जाएगा।

अयोध्या में इस बार कुल मिलाकर 12 लाख दीए जलाए गए।

राम मंदिर परिसर में 51 हजार दीए जलाए गए।

दीपोत्सव में अयोध्या में सरयू नदी के तट पर दीयों के जलना का वीडियो
अयोध्या में दीपोत्सव में कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों को रंगोली के माध्यम से दर्शाया।


यह भी पढ़ें:
Diwali 2021: दीवाली पर इस तरह करें माता लक्ष्मी की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त और आरती