Alirajpur News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दो लड़कियों के साथ सामूहिक छेड़छाड़ का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लड़के दो लड़कियों के साथ बीच सड़क पर यौन शोषण कर रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद दर्जनों युवक उसका वीडियो बना रहे थे। सड़क से गुज़रते लड़के बार-बार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना भगोरिया उत्सव के दौरान की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Alirajpur News: मेला देखने गईं लड़कियों के साथ सरेआम अश्लील हरकत
अलीराजपुर एसपी मानोज कुमार सिंह ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह घटना अलीराजपुर नगर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुई है। एसपी के मुताबिक भगोरिया मेले से वापस लौट रहे लोगों ने अलीराजपुर शहर के कुछ दूर ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवकों पर FIR दर्ज कर ली है। वीडियो बनाकर वायरल करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो में छेड़खानी करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

संबंधित खबरें
- Servant ने की मलिक की बेटी से छेड़छाड़, विरोध करने पर किया कत्ल
- बिहार: स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार