पिता को याद कर भावुक हुए Akhilesh Yadav, ट्वीट कर कही ये बात…

मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम सिंह के गुर्दों तक पहुंच गया था

0
188
Akhilesh Yadav emotional tweet
Akhilesh Yadav emotional tweet

Akhilesh Yadav: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता को याद कर भावुक ट्वीट किया है। मालूम हो कि सोमवार 10 अक्टूबर को उनके पिता और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव सैफई लाया गया था, जिसके बाद मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को नेता जी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भारतीय राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इनके साथ ही हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

Akhilesh Yadav: मुलायम सिंह यादव को शॉल ओढ़ाते अखिलेश यादव (फाइल तस्वीर)
Akhilesh Yadav: मुलायम सिंह यादव को शॉल ओढ़ाते अखिलेश यादव (फाइल तस्वीर)

Akhilesh Yadav ने कहा-बिना सूरज उगा सवेरा

यूपी के तीन बार के सीएम और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। 82 साल की उम्र में उन्होंने सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर पीएम से लेकर कई बड़े राजनीतिक, समाजिक लोगों ने दुख जताया। वहीं, नेता जी के अंतिम संस्कार के बाद अखिलेश यादव ने अपने पिता को याद कर भावुक ट्वीट किया है।

अखिलेश ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक तस्वीर तब की है, जब नेता जी के अंतिम संस्कार के दौरान अखिलेश यादव हाथ जोड़े खड़े हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर अंतिम संस्कार के अगले दिन यानी आज सुबह (बुधवार) की है। इसमें वे नेता जी की जल चुकी चिता के सामने खड़े हैं। उन्होंने इन दोनों तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा “आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा।”

लंबे समय से बीमार थे मुलायम सिंह

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमार थे। मालूम हो कि साल 2021 में मुलायम सिंह को पेट में तकलीफ हुई थी। उसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच में पाया था कि उनकी बड़ी आंत में समस्या है, तब कोलोनोस्कोपी करके आंत की सफाई की गई थी। उसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया था कि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम सिंह के गुर्दों तक पहुंच गया है। हाल ही में फिर से तकलीफ होने के कारण उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार 10 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था।

यह भी पढ़ेंः

Mulayam Singh Yadav: नहीं रहे नेताजी, 82 साल की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

‘मैं मुलायम सिंह यादव’… फिल्म में दिखा मुलायम का पूरा सफरनामा लेकिन नजर नहीं आई उनकी मोहब्बत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here