Mamata Banerjee ने दी कांग्रेस को साथ आने की दावत, Adhir Ranjan बोले- पागल…

कोलकाता में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे भाजपा को खुश करने और भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही हैं।

0
401
Mamta Banerjee & Adhir Ranjan Chaudhary

Mamata Banerjee के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury ने उन्‍हें बीजेपी का एजेंट कहा है। कोलकाता में उन्‍होंने कहा कि वे भाजपा को खुश करने और भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही हैं। प्रासंगिक बने रहने के लिए वह इस तरह की बातें कहती हैं।

Adhir Ranjan Chowdhury

पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं : अधीर रंजन चौधरी

ममता बनर्जी को पागल कहते हुए उन्‍होंने कहा कि पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं है, पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी के पास हैं? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उनके पास है? उन्‍होंने आगे कहा कि आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रही हो? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा ही नहीं होते। उन्‍हें यह याद रखना चाहिए। वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गई, उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। आपने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, यह सब जानते हैं।

IAS Cadre Rules

कांग्रेस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता: Mamata Banerjee

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा‍ था कि सभी राजनीतिक दल जो भाजपा से लड़ना चाहते हैं, उन्हें साथ आना चाहिए। कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है, कांग्रेस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। उन्‍होंने यह भी कहा था कि अगर कांग्रेस चाहे तो हम मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

Mamata Banerjee

यह भी पढ़ें:

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।