Virat Kohli ने हाल में ही सभी फार्मेट से कप्तानी छोड़ दी है। टी20 विश्व कप के बाद कोहली ने टी20 क्रिकेट से कप्तानी छोड़ दी। वहीं वनडे के कप्तानी से उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका सीरीज में मिली हार के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। कप्तानी छोड़ने का कारण अब उन्होंने खुद बताया हैं कि क्यों वो कप्तान नहीं बने रहना चाहते थे।
Virat Kohli ने कप्तानी छोड़ने का कारण बताया
विराट कोहली की मानें तो उन्होंने अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किया था और जब उन्होंने वो लक्ष्य हासिल कर लिया तो उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। विराट के माना कि एक बल्लेबाज के रूप में उनकी भूमिका एक टीम का नेतृत्व करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। यहीं वजह है कि उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। विराट कोहली ने फाइरसाइड चैट के दौरान बताया कि मैंने एक कप्तान के रूप में जो चाहा है वो हासिल किया। मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के रूप में मेरी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। टीम का लीडर बनने के लिए आपको कप्तान बनने की जरूरत नहीं है।

विराट कोहली ने धोनी का जिक्र करते हुए भी कहा कि जब एमएस धोनी ने कप्तानी से इस्तीफ दिया था, तब वो टीम का हिस्सा थे। ऐसा नहीं है कि वो लीडर नहीं थे वे वही शख्स थे जिसने हमें बहुत सुझाव दिया। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं कप्तान बना तो मेरा लक्ष्य टीम कल्चर को बदलना था, क्योंकि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। दुनिया में शायद ही किसी देश में इतने कुशल खिलाड़ी हों जितने भारत में हुनरमंद खिलाड़ी हैं। बता दें कि अब सीमित ओवरों की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप दी गई है। विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार सीरीज में रोहित शर्मा के कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।
संबंधित खबरें:
- Rohit Sharma ने पास किया फिटनेस टेस्ट, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का नेतृत्व करते आएंगे नजर
- West Indies के खिलाफ सीरीज से पहले Team India के साथ जुड़ेंगे दो खिलाड़ी