T20 World Cup 2022: वसीम जाफर और निखिल चोपड़ा ने वर्ल्ड कप के लिए तेज गेंदबाजों का किया चयन, देखें पूर्व क्रिकटरों ने किसे किया शामिल

0
159
Wasim Jaffer
Wasim Jaffer

T20 World Cup 2022 के लिए अभी से ही पूर्व क्रिकेटरों ने अपने पंसदीदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल की है। टी20 विश्व कप 2021 में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं की नजरें अब इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में खिलाड़ियों की प्रदर्शन पर टिकी हुई है क्योंकि इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस कड़ी में भारतीय पूर्व क्रिकेटरों वसीम जाफर और निखिल चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने तेज गेंदबाज का चयन कर लिया है।

T20 World Cup 2022 के लिए दोनों खिलाड़ियों ने इन तेज गेंदबाजों का किया चयन

T20 World Cup 2022
Wasim Jaffer

वसीम जाफर के मुताबिक बुमराह निश्चित तौर पर पहली पसंद हैं और उन्हें साथ ही हर्षल पटेल की काबिलियत पर भी भरोसा है। जाफर ने नई गेंद से विकेट लेने के लिए दीपक चाहर को चुना है, जो कि अभी फिट नहीं हैं। जाफर ने कहा कि अगर दीपक फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह मोहम्मद शमी को मौका मिलना चाहिए। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन भी एक विकल्प है। जाफर ने आगे कहा कि भुवनेश्वर कुमार या प्रसिद्ध कृष्णा छठे पेसर हो सकते हैं।

T20 World Cup 2022 के लिए वसीम जाफर की भारतीय तेज गेंदबाजी लिस्ट: जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, टी नटराजन। 

nikhil chopra e1650808127555

वसीम जाफर के बाद निखिल चोपड़ा ने कहा कि बुमराह और मोहम्मद शमी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्या दीपक चाहर चोट से उबरने के बाद गेंद को स्विंग करवा सकते हैं या नहीं। चोपड़ा ने डेथ ओवरों के लिए हर्षल पटेल को चुना है। उन्होंने साथ ही अपनी गति से सबको चौकाने वाले गेंदबाज उमरान मलिक को भी चुना है। उन्होंने कहा कि एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वह ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर सफल साबित हो सकते हैं।

T20 World Cup 2022 के लिए निखिल चोपड़ा की भारतीय तेज गेंदबाजी लिस्ट: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, टी नटराजन, उमरान मलिक। 

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here