IPL 2022 में Shreyas Iyer छोड़ सकते है Delhi Capitals का साथ, सामने आई बड़ी वजह

0
365
shreyas iyer
shreyas iyer

IPL 2022 में Delhi Capitals की टीम का साथ Shreyas Iyer छोड़ सकते है। खबरों के मुताबिक श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करना चाहते है। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर श्रेयस अय्यर सी दूसरी टीम में संभावनाएं तलाश सकते है।

श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2018 के बीच में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। 2018 में गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद श्रेयस अय्यर को कप्तानी का जिम्मा सौपा गया। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार अच्छा प्रर्दशन किया। 2020 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि आईपीएल 2021 के दौरान वो इंजरी का शिकार हो गए और उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया गया। पंत की कप्तानी में भी दिल्ली कैपिटल्स का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा और टीम ने एक बार फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

ICC Events में India के लिए New Zealand है बड़ा खतरा, 18 सालों से जीत नहीं पाई है भारत

श्रेयस अय्यर लीडरशिप की भूमिका चाहते हैं निभाना

दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी अब ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाना नहीं चाहती है और इसी वजह से अय्यर टीम का साथ छोड़कर ऑक्शन में जा सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर लीडरशिप की भूमिका निभाना चाहते हैं और उसी वजह से वो दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं।

दरअसल IPL 2022 में दो नई टीमें भी आ रही है। लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें अगले आईपीएल से जुड़ जाएगी। ऐसे में दोनों नई टीमों को नए कप्तान की जरूरत होगी। उसके अलावा कई और टीम को नए कप्तान की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup : MS Dhoni ने 5 साल पहले बता दिया था कि कभी न कभी यह रिकॉर्ड जरूर टूटेगा, ‘हम कभी तो हारेंगे’

IPL के अगले सीजन के लिए Retention Policy का हुआ ऐलान, रिटेंशन को लेकर लागू किया गया नया नियम

पाकिस्तानी चैनल PTV ने Shoaib Akhtar और Nauman Niaz को किया ऑफ-एयर, अख्तर ने कहा- ‘क्या PTV पागल हो गया है…..’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here