इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया आज बेंगलुरू में पूरी कर ली गई है। इसमें 352 खिलाड़ियों को अपने-अपने पाले में करने के लिए बोली लगाई गई।  आज हुई इस नीलामी प्रक्रिया में इंग्लैंड के आलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में नीलाम हुए। बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे टीम ने 14.50 करोड़ में ख़रीदा जबकि ईशांत शर्मा, इरफान पठान, मार्टिन गप्टिल,इमरान ताहिर,आरपी सिंह,पंकज सिंह और जेसन रॉय जैसे मशहूर खिलाडियों को किसी ने नहीं खरीदा। इस नीलामी में दूसरी सबसे बड़ी कीमत टाइमल मिल्स को मिली जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 12 करोड़  में ख़रीदा। पिछले साल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे ऑलराउंडर पवन नेगी को इस बार महज एक करोड़ में खरीदा गया है।

इस नीलामी प्रक्रिया के दौरान अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा। नबी आईपीएल में शामिल होने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद हैदराबाद ने अफगानिस्तान के ही 18 साल के लेग स्पिनर राशिद खान को 4 करोड़ में खरीद लिया। भारत के वरुण एरोन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2.80 करोड़ में ख़रीदा। इसके अलावा मैट हेनरी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 लाख,जयदेव उनादकट को पुणे ने 30 लाख में,मनप्रीत गोनी को गुजरात लॉयन्स ने 60 लाख में खरीदा।

नीलामी प्रक्रिया में भारतीय खिलाडियों को कुल 25 करोड़ से ज्यादा की कीमत मिली, जबकि विदेशी खिलाड़ी आगे रहे। फ्रेंचाइजी टीमों ने विदेशी खिलाडियों पर 67.4 करोड खर्च किए। इसमें इंग्लैंड के छः, श्रीलंका के दो , वेस्ट इंडीज के चार, न्यूजीलैंड के चार, अफगानिस्तान के दो, साउथ अफ्रीका का एक और यूएई का एक खिलाड़ी शामिल रहा। आज पूरी हुई इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी गुजरात लायंस ने खरीदे और सबसे कम 5 खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु द्वारा ख़रीदे गए। आज खिलाडियों पर सबसे ज्यादा 17.2 करोड़ रुपए पुणे टीम ने खर्च किया। सबसे कम 3.85 करोड़ रुपये गुजरात लायंस टीम ने किया।

आईपीएल 10 में नीलाम हुए सबसे महंगे खिलाड़ी
क्रिकेटर देश नीलामी राशि टीम
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 14.50 करोड़ राइजिंग पुणे  सुपरजाइंट्स
टाइमल मिल्स इंग्लैंड 12 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
कागिसो रबाडा द. अफ्रीका 5 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 5 करोड़ कोलकाता नाइटराइडर्स
पैट कमिन्स ऑस्ट्रेलिया 4.50 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
क्रिस वॉक्स इंग्लैंड 4.20 करोड़ कोलकाता नाइटराइडर्स
राशिद खान अफगानिस्तान 4 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
कर्ण शर्मा भारत 3.20 करोड़ मुंबई इंडियन्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here