PV Sindhu Birthday: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। 5 जुलाई 1995 को जन्मी पीवी सिंधु ने कम उम्र में ही कई बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वर्तमान समय में जब भी किसी महिला खिलाड़ी की बात होती है तो वहां पीवी सिंधु का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। सिंधु अपने खेल के प्रति बेहद समर्पित हैं। वह हमेशा अपने खेल से सभी को प्रभावित कर आई हैं। खेल में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण, पद्मश्री, और अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। आज इस खास मौके पर आइए हम आपको बताते हैं उनके कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स-

PV Sindhu Birthday: ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु का आज जन्मदिन, 27 की उम्र में ही कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
PV Sindhu

PV Sindhu Birthday: पीवी सिंधु ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

  • वर्ल्ड टूर फाइनल जीतने वाली पहली भारतीय

पीवी सिंधु BWF वर्ल्ड टूर फाइनल जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड 24 साल की उम्र में ही अपने नाम कर लिया था। 2018 में फाइनल में विश्व चैंपियनशिप नोजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 से हराया था।

  • ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय एकल खिलाड़ी
PV Sindhu Birthday: ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु का आज जन्मदिन, 27 की उम्र में ही कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
PV Sindhu

शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु ओलंपिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली अकेली एकल खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक के दौरान यह खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने अपने इसी प्रर्दशन को दोहराया था, ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर।

  • BWF विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एकल खिलाड़ी

अपने बेहतरीन खेल से सभी को अपना मुरीद बना चुकी पीवी सिंधु ने 2019 में BWF विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड जीत कर देश का नाम रोशन किया था। ऐसा करने वाली वह पहली इंडियन एकल खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2019 के अगस्त महीने में फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7,21-7 से हराया था। गोल्ड मेडल जीतने से पहले वह 2017 और 2018 में इसी कॉम्पटिशन में सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी थीं।

PV Sindhu Birthday: ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु का आज जन्मदिन, 27 की उम्र में ही कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
PV Sindhu
  • सबसे लंबे समय तक विश्व चैंपियनशिप फाइनल खेलने का रिकॉर्ड

हैदराबाद में जन्मी पीवी सिंधु अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इसका बेहतरीन उदाहरण है उनका 2017 में खेला गया एक मुकाबला। 2017 के विश्व चैंपियनशिप के दौरान, उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे लंबा फाइनल खेला था। उन्होंने ओकुहारा के खिलाफ 110 मिनट तक मैच खेला था। हालांकि, वो इस मैच को जीत नहीं पाई। बता दें कि यह महिलाओं का दूसरा सबसे लंबा फाइनल भी था।

  • 5 विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली पहली महिला

सिंधु विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 5 पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं। उनके नाम गोल्ड (2019), रजत (2012 और 2018) और कांस्य पदक (2013 और 2014 शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here