Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 48वां मैच Telugu Titans और Gujrat Giants के बीच खेला जाएगा। टाइंट्स को इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है। गुजरात को भी पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Telugu Titans ने अभी तक 7 मैत खेले हैं, जिसमें 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मुकाबले टाई रहे है। अभी तक इस टीम को जीत नहीं मिली है। अंक तालिका में तेलगु टाइंट्स 10 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर हैं। इस टीम को अभी भी पहली जीत का इंतजार है।

Gujrat Giants ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले टाई रहे हैं। अंक तालिका में वो 15 अंकों के साथ 11वें स्थान पर हैं। गुजरात जाइंट्स को अपने पिछले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत काफी जरूरी है।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Dabang Delhi | 32 |
2. | Patna Pirates | 29 |
3. | Bengaluru Bulls | 28 |
4. | Tamil Thalaivas | 27 |
5. | U Mumba | 25 |
6. | Jaipur Pink Panthers | 23 |
7. | UP Yoddha | 20 |
8. | Haryana Steelers | 20 |
9. | Bengal Warriors | 17 |
10. | Puneri Paltan | 16 |
11. | Gujarat Giants | 15 |
12. | Telugu Titans | 10 |
इस लिस्ट में 32 अंकों के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 29 अकों के साथ पटना पाइरेट्स, तीसरे स्थान पर 28 अंकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, चौथे स्थान पर 27 अंकों के साथ तमिल थलाइवाज, 25 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर यू मुंबा हैं।
वहीं 23 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर छठे स्थान पर, 20 अंकों के साथ यूपी योद्धा सातवें स्थान पर, 20 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स आठवें स्थान पर, बंगाल वारियर्स 17 अंकों के साथ नौवें स्थान पर, पुनेरी पलटन की टीम 16 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 15 अंकों के साथ गुजरात जाइंट्स और 12वें स्थान पर 10 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।