PM Modi ने शनिवार को अपने आधिकारिक निवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से शनिवार यानी आज मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने इस बार 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आप सभी ने अपने कार्यक्रम में से समय निकाल कर परिवार के सदस्य के रूप में मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए। मैं अन्य सभी भारतीयों की तरह आपसे बात करके गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

PM Modi ने कहा देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया
पीएम मोदी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया और बल्कि इस योजना को सफल भी बनाया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन बाद देश आजादी के 75 वर्ष पूरा करने वाला है। यह गर्व की बात है कि देश आप सभी की मेहनत से एक प्रेरणादायक उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है।
PM Modi ने कहा देश में करोड़ों भारतीय रतजगा कर रहे थे
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप सभी तो वहां मुकाबला कर रहे थे लेकिन, यहां करोड़ों भारतीय रतजगा कर रहे थे। देर रात तक आपके हर एक्शन, हर मूव पर देशवासियों की नजर थी। बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि आपके प्रदर्शन का अपडेट लेंगे। उन्होंने विजेताओं से कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हमने चार नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है। लॉन बॉल से लेकर एथलेटिक्स तक बहुत बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है।
संबंधित खबरें…
- Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में अबकी बार भारत को मिले 61 गोल्ड मेडल, यहां देखें भारत के स्वर्णवीरों की लिस्ट
- Commonwealth Games 2022 Update: आखिरी दिन पी.वी सिंधु और लेक्ष्य सेन ने किया कमाल, भारत की झोली में डाला 2 गोल्ड
- Commonwealth Games 2022 Schedule: इतिहास रचने की तैयारी में भारतीय हॉकी टीम, सिंधु और सेन पर गोल्ड का जिम्मेदारी; जानें आखिरी दिन का शेड्यूल