Neeraj Chopra को मिला Major Dhyan Chand पुरस्कार, 12 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

0
375
Neeraj Chopra
Neeraj Chopra receives Khel Ratna Award

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को दिल्ली में आयोजित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) से सम्मानित किया गया। उन्हें देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने पहले भारतीय Track and Field Athlete में गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत का नाम रोशन करने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल हासिल कर भारत को गर्व का पल दिया था। यही कारण है कि उन्हें 23 साल की उम्र में यह पुरस्कार मिला है।

हॉकी के जादूगर थे Dhyan Chand

हॉकी के ‘जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का हॉकी में बेहद अविश्वसनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने आखिरी ओलंपिक बर्लिन 1936 में कुल 13 गोल दागे थे। इस तरह एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर ध्यानचंद ने कुल 39 गोल किए थे।

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमारे देश में हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1991-92 में की गई थी। ध्यानचंद की उपलब्धियों का सफर भारतीय खेल इतिहास को गौरवान्वित करता है। लगातार तीन ओलंपिक (1928 एम्सटर्डम, 1932 लॉस एंजेलिस और 1936 बर्लिन) में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाने वाले ध्यानचंद को हर कोई याद रखता है।

पुरस्कृत व्यक्तियों को यह मिलती है सुविधाएं

इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और नगद राशि पुरस्कृत व्यक्ति को दिए जाते हैं। साल 2018 में यह राशी 7.5 लाख रुपये थी। लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है।सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

  1. नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
  2. रवि दहिया (रेसलिंग)
  3. पीआर. श्रीजेश (हॉकी)
  4. लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग)
  5. सुनील छेत्री (फुटबॉल)
  6. मिताली राज (क्रिकेट)
  7. प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
  8. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)
  9. अवनी लेखरा (शूटिंग)
  10. कृष्णा नागर (बैडमिंटन)
  11. मनीष नरवाल (शूटिंग)
  12. मनप्रतीत सिंह (हॉकी)

यह भी पढें:

खेल रत्न पुरस्कार से हटा राजीव गांधी का नाम, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर दिया जाएगा अवॉर्ड

Neeraj Chopra, Mithali Raj समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, इनमें 5 पैरा एथलीट भी शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here