IPL 2022 के लिए Mumbai Indians का पूरा शेड्यूल, कब और किसके खिलाफ मुंबई इंडियंस खेलेगी मुकाबला

0
259

IPL 2022 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने रविवार 6 मार्च को पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। Mumbai Indians सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का शेड्यूल आईपीएल 2022 में कैसा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम कब और किस टीम के खिलाफ अपने 14 लीग मैच खेलेगी। अभी बीसीसीआई ने 2022 के सिर्फ 70 लीग मैचों के कार्यक्रम की ही घोषणा की है। अभी प्लेऑफ की घोषणा नहीं की गई है।

बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल के फॉर्मेट को बदल दिया है। 10 टीमों को बीसीसीआई ने दो ग्रुुप में बांट दिया है। ऐसे में हर एक टीम को हर दूसरी टीम के खिलाफ कम से कम एक मैच तो खेलना ही है, साथ ही साथ अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ दो-दो मैच और अपने ग्रुप के सामने वाली टीम के साथ दो मैच खेलने हैं।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

जबकि सामने वाले ग्रुप की अन्य टीमों के साथ एक-एक मैच खेलना है। इस हिसाब से मुंबई इंडियंस को दो-दो मैच कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि एक-एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। इस तरह टीम कुल 14 लीग मैच खेलेगी।

Mumbai Indians का पूरा शेड्यूल

डेट                मैच                टाइम                जगह
27 मार्च         MI vs DC        3:30 PM        ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई
2 अप्रैल        MI vs RR        3:30 PM         डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई
6 अप्रैल        MI vs KKR        7:30 PM        एमसीए स्टेडियम, पुणे
9 अप्रैल        MI vs RCB        7:30 PM         एमसीए स्टेडियम, पुणे
13 अप्रैल        MI vs PBKS      7:30 PM       एमसीए स्टेडियम, पुणे
16 अप्रैल        MI vs LSG        3:30 PM          ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई    
21 अप्रैल        MI vs CSK        7:30 PM        डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई
24 अप्रैल        MI vs LSG        7:30 PM        वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

30 अप्रैल         MI vs RR        7:30 PM        डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई
6 मई               MI vs GT        7:30 PM        ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई
9 मई                MI vs KKR        7:30 PM        डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई
12 मई              MI vs CSK        7:30 PM        वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
17 मई              MI vs SRH        7:30 PM        वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
21 मई               MI vs DC        7:30 PM        वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

संबंधित खबरें

MS Dhoni ने IPL 2022 से पहले बदला अपना लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

IPL 2022 का लीग राउंड महाराष्ट्र में, मुंबई में 55 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला