T20 World Cup के लिए Indian Team के साथ MS Dhoni जुड़ गए है। महेंद्र सिंह धोनी मेंटर की भूमिका में टीम के साथ शामिल हुए हैं। BCCI ने एक ट्वीट करते हुए धोनी के टीम में शामिल होने की जानकारी दी है। वर्ल्ड कप के दौरान अब माही टीम के साथ ही रहेंगे।
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो फोटो पोस्ट की हैं और महेंद्र सिंह धोनी इनमें दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा गया है कि किंग का गर्म जोशी से स्वागत है। महेंद्र सिंह धोनी एक नई भूमिका के साथ टीम इंडिया में फिर से आ गए हैं।
Indian Cricket Team के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly ने दिया T20 World Cup जीतने का मंत्र
धोनी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। इसकी घोषणा बीसीसीआई ने टीम के साथ ही कर दी थी। कुछ दिनों पहले एक और नई चीज सामने आई जिसमें पता चला कि माही टीम के साथ रहकर काम करने के बदले में कोई फीस नहीं ले रहे है। वह फ्री में टीम इंडिया को अपनी सेवा प्रदान करेंगे। उनके इस निर्णय की जमकर तारीफ हो रही है। धोनी के अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में ख़िताब हासिल किया था। इसके अलावा 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी टीम ने जीता था। चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में जीत दर्ज की थी। इतना अनुभव होने के चलते बोर्ड ने उन्हें टीम के साथ जोड़ने का मन बनाया और उनसे बात भी की। वह इस कार्य के लिए राजी भी हो गए।
भारतीय टीम सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच के साथ अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक और अभ्यास मैच खेला जाना है।
यह भी पढ़ें:
T20 World Cup को लेकर Kane Williamson का बड़ा बयान, किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता
T20 World Cup के लिए Pakistan Team ने जर्सी में किया बदलाव, मेजबान देश का नाम टी-शर्ट पर लिखा