इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन के 24वां मुकाबला चैन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में महेंद्र सिहं धोनी ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी पारी (34 गेंद पर 70 रन) की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को उसके घर पर 5 विकेट से मात दे दी। यह मैच कई मायने में खास था। इस मैच को देखने के लिए धोनी की पत्नी साक्षी और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों स्टेडियम पहुंचे थे और दोनों अपने पति की टीम को चीयर करती नजर आई।

जहां एक और मैदान में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने थे। वहीं, स्टैंड्स में विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा और धोनी की वाइफ साक्षी बैठी थी। जहां अनुष्का RCB के लिए तालियां बजा रही थीं। अनुष्का ने अपनी टीम की हार के बावजूद मैच को पूरा इंजॉय किया।

पहली पारी में जब एबी डिविलियर्स ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो साक्षी के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी और अनुष्का तालियां पर तालियां बजा रही थीं, तो वहीं जब धोनी के बल्ले ने रन उगलना शुरू किया तो अनुष्का के चेहरे का रंग फीका पड़ गया और साक्षी उछलती हुई नजर आईं।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने एबी डिविलियर्स(68) और क्विंटन डि कॉक(53) की आतिशी पारियों की बदौलत चैन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी चैन्नई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट रहते ये लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here