Mumbai Indians ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में Jofra Archer पर 8 करोड़ खर्च करके अपने टीम में शामिल किया। जबकि मुंबई की टीम जानती थी कि वह इस साल चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे जोफ्रा आर्चर ने नेट्स में वापसी की है। मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुंबई ने आर्चर का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Jofra Archer को मुंबई ने 8 करोड़ खर्च करके किया टीम में शामिल
जोफ्रा आर्चर नीलामी में अपना नाम देने से पहले ही साफ कर चुके थे कि वह आईपीएल 2022 में नहीं खेलेंगे। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी के दौरान आर्चर पर लगातार बोली लगाते 8 करोड़ रुपये देकर सभी को चौंका दिया। आर्चर ने पहले अपना नाम मेगा ऑक्शन के लिए नहीं दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए रजिस्टर कराया था और उन पर बड़ी बोली लगाई गई।

आईपीएल 2022 का आगाद 26 मार्च से होने जा रहा है। वहीं इसका फाइनल 29 मई को होगा। मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने इस सीजन के सभी मैचों को महाराष्ट्र में आयोजित करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने लीग मैच के वेन्यू और तारीखों का तो ऐलान कर दिया है मगर अभी तक नॉकआउट मैच कि डिटेल सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
IPL 2022 के लिए Mumbai Indians का पूरा शेड्यूल, कब और किसके खिलाफ मुंबई इंडियंस खेलेगी मुकाबला