Jofra Archer मुंबई इंडियंस के टीम में शामिल होने के बाद दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- मैं हमेशा से मुंबई के लिए खेलना चाहता था

0
218

IPL के इस सीजन में Jofra Archer के लिए मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। जबकि वो इस सीजन खेलते भी दिखाई नहीं देंगे। जोफ्रा आर्चर का कहना है कि वे हमेशा से मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहते थे। इस बार तो नहीं लेकिन अगले सीजन से बुमराह और आर्चर की जोड़ी मुंबई के लिए विकेट चटकाते नजर आएगी। इससे पहले बुमराह के साथ ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी खुब जमी थी।

Jofra Archer मुंबई के टीम में हुए शामिल

इंग्लैंड के मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल की सबसे सफल टीम में शामिल होने के बाद बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस हमेशा उनके दिल के करीब रही है, क्योंकि वह हमेशा से मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहते थे। रविवार को बेंगलुरु में आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन आर्चर को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा। आर्चर इस सीजन में खेलते दिखाई नहीं देंगे। वो चोट से उबर रहे हैं।

Jofra Archer

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर में इसलिए निवेश किया है, क्योंकि लसिथ मलिंगा के बाद टीम के पास कोई तेज गति का विदेशी गेंदबाज नहीं था। मुंबई की टीम इसलिए एक साल का बलिदान आर्चर को लेकर देना चाहती है, क्योंकि वे 5-6 साल तक टीम का हिस्सा रह सकते हैं। जोफ्रा आर्चर इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि पिछले सीजन भी वो चोट के कारण खेल नहीं पाए थे।

मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आर्चर ने कहा है, “मैं मुंबई इंडियंस में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूं, वे एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रही है और मैं हमेशा उनके लिए खेलना चाहता था। मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार मुझे फ्रेंचाइजी के लिए खेलने और क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। वास्तव में एक नया अध्याय शुरू करने की उम्मीद है।”  

संबंधित खबरें:

बिहार के लाल Ishan Kishan ने IPL 2022 के ऑक्शन में किया कमाल, इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने किशन, बचपन के कोच ने दी बधाई

Steve Smith फील्डिंग करते हुए कनकशन के शिकार, बाउंड्री लाइन पर छक्का रोकने के दौरान लगा सिर में चोट, देखें VIDEO