IPL 2023 के लिए 405 खिलाड़ियों के नाम पर लगेगी बोली, जानें कब और कहां देखें पाएंगे लाइव?

0
225
IPL Mini Auction 2023 Live
IPL Mini Auction 2023 Live

IPL Mini Auction 2023 Live: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के आने वाले सीजन की नीलामी आज (23 दिसंबर) केरल के कोच्चि में होने जा रही है। इस लीग में दुनिया भर के बड़े खिलाड़ी शामिल होंगे। इस नीलामी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह इस साल की मिनी नीलामी है। इस बार ह्यूज एडमीड्स आईपीएल नीलामी प्रक्रिया को संभालने वाले हैं। पिछले आपीएल में यानी 2018 में रिचर्ड मैडली ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं मिनी नीलामी में खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं। जिसमें 19 विदेशी प्लेयर शामिल हैं। वहीं 11 खिलाड़ियों की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है।

IPL Mini Auction 2023 Live
IPL Mini Auction 2023 Live

IPL Mini Auction 2023 Live: कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

बता दें कि खिलाड़ियों के नीलामी की प्रकिया आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनलों पर किया जाएगा। इसके साथ ही आप यह लाइव Jio Cinema ऐप पर भी देख सकते हैं।

नीलामी में 991 में से 405 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट

जानकारी अनुसार नीलामी में कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें 714 भारतीय और 227 विदेशी खिलाड़ी थे। 991 में से फिर 405 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। जिसमें अब 273 खिलाड़ी भारतीय हैं जबकि 132 खिलाड़ी विदेशी हैं। शॉर्टलिस्ट के चलते सभी टीमों में अब 87 खिलाड़ी बचे हैं, इसलिए आज हर टीम में से 87 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

संबंधित खबरें: