IPL 2022 में आज के मुकाबले में Shikhar Dhawan रच सकते हैं इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे धवन

0
307
SHIKHAR DHAWAN

IPL 2022 का 11वां मुकाबला Chennai Super Kings और Punjab Kings के बीच खेला जाएगा। इस मैच में Shikhar Dhawan बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पंंजाब किंग्स के बल्लेबाज शिखर धवन अगर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 चौके जड़ देते हैं तो वह टी 20 के इतिहास में 1000 चौके लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

Shikhar Dhawan की नजरें बड़े उपलब्धि पर

टी20 क्रिकेट में शिखर धवन के नाम 993 चौके हैं और अगर वह 7 चौके लगा लेते हैं तो वह टी20 के इतिहास में एक हजार चौके लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकटर बन जाएंगे। अगर शिखर धवन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 चौके लगाने में सफल होते हैं तो वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

Shikhar Dhawan

शिखर धवन ने अभी तक खेले 305 टी20 मैचों में 993 चौके लगाए हैं। अगर वह आज 7 चौके लगाते हैं तो वह 1000 चौकों के साथ क्रिस गेल, ऐलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

1000 या अधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची 
क्रिस गेल – 1132
एलेक्स हेल्स – 1054
डेविड वॉर्नर – 1005

ये हैं टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय:

शिखर धवन – 993
विराट कोहली – 917
रोहित शर्मा – 875
सुरेश रैना – 779

shikhar dhawan

शिखर धवन के पास इस मुकाबले में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका है। चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली 948 रन बनाए हैं। वहीं इस मामले में धवन 908 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है। धवन अगर आज 41 रन बनाते हैं तो वह विराट कोहली को पछाड़कर सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here