IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज Prithvi Shaw ने मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। टीम इंडिया के लिए 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने मुंबई में एक महंगा घर खरीदा है। इससे पहले उन्होंने महंगी कार भी खरीदी थी। महज चार साल की उम्र में ही पृथ्वी शॉ की मां का निधन हो गया था। इसके बाद उनको पिता ने संभाला और क्रिकेट के लिए प्रेरित किया। मुंबई में घर लेना एक सपने जैसा है, इस सपने को पृथ्वी शॉ ने पूरा कर लिया है।
Prithvi Shaw ने 10.5 करोड़ रुपये में खरीदा नया घर
इस आईपीएल में पृथ्वी शॉ ने अब तक बल्ले से अच्छा योगदान दिया है। पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं। आईपीएल में धूम मचाने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने हाल में ही मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक फ्लैट खरीदा है।
यह फ्लैट 2,209 वर्ग फुट के कारपेट एरिया और 1,654 वर्ग फुट के टैरेस वाला अपार्टमेंट आवासीय टावर 81 ऑरेट की 8वीं मंजिल पर है। पृथ्वी शॉ ने प्रोजेक्ट के डेवलपर्स पिरामिड डेवलपर्स और अल्ट्रा लाइफस्पेस से अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 10.5 करोड़ रुपए है। इसकी स्टांप ड्यूटी पर साढ़े 52 लाख रुपये का खर्च आया है।

पृथ्वी शॉ ने 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, जब वह राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले तो वह डेब्यू पर टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए। भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भारत के जूनियर क्रिकेटर से सीनियर क्रिकेट में आना हुआ था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उनको आईपीएल 2022 से पहले रिटेन किया था। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहीं वे पले बढ़े हैं।
हाल ही में लगा था जुर्माना

हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पर कोड ऑफ कंडक्ट (IPL Code Of Conduct) के लेवल-1 का उल्लंघन करने की वजह से मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का लेवल-1 अंपायरों या सामने वाली टीम के प्रति आक्रामक इशारों से संबंधित है। इस सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 259 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें: