MS Dhoni को क्यों दुनिया का सबसे बेस्ट फिनिशर माना जाता है ये उन्होंने फिर से साबित कर दिया। धोनी 41 साल की उम्र में विस्फोटक पारी खेल रहे है। ऐसा लग रहा है कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है। दोबारा चेन्नई की कप्तानी संभालने के बाद धोनी का बल्ला आग उगल रहा है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 8 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए।
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले में एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में धोनी अपनी बल्लेबाजी आने से पहले अपना बल्ला चबाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी पारी से पहले धोनी ऐसा क्यों करते हैं इसका खुलासा भारतीय टीम के खिलाड़ी ने किया।
बल्लेबाजी आने से पहले MS Dhoni क्यों चबाते हैं अपना बल्ला?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी आने से पहले धोनी अपना बल्ला चबाते नजर आए। बल्लेबाजी से पहले धोना ऐसा क्यों करते हैं इसका खुलासा अमित मिश्रा ने किया। मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कर बताया कि धोनी अपने बल्ले को साफ रखने के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर आप सोच रहे हैं कि धोनी अक्सर अपना बल्ला क्यों खाते हैं। वो बल्ले से टेप को हटाने के लिए ऐसा करते है क्योंकि उन्हें साफ बल्ला ज्यादा पंसद है और वो अपने बल्ले को हमेशा साफ रखते हैं।

धोनी ने आईपीएल 2022 में डेथ ओवरों में अब तक 70 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 191.42 की स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं। माही ने इस दौरान केवल 22 गेंदों ही डॉट खेली है। इस सीजन में डेथ ओवरों में अब तक 15 चौके और 7 छक्का लगा चुके हैं। आईपीएल 2022 में धोनी 11 मैचों में 32.60 की औसत से अब तक 163 रन बनाए हैं, जिसमें एख अर्धशतक शामिल है।
संबंधित खबरें: