IPL 2022: MS Dhoni ने कप्तानी संभालते ही अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले राहुल द्रविड़ को भी छोड़ा पीछे

धोनी ने इस मैच में कप्तानी संभालते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी टी20 में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं।

0
177
Source- Twitter

IPL 2022 में MS Dhoni ने कप्तानी संभालते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी इस सीजन के पहले कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा की टीम की कमान सौंप दी गई थी। लेकिन जडेजा कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाए और उनकी अगुआई टीम को 8 मैचों में से 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। धोनी ने कप्तानी करते हुए चेन्नई की टीम को फिर से वापस पटरी पर ला दिया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने तीसरी जीत हासिल की।

सबसे उम्रदराज कप्तान बने MS Dhoni

MS Dhoni

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से शिकस्त दिया। इस मैच में कप्तानी करने मैदान में उतरे धोनी ने राहुल द्रविड़ का एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी अब टी20 क्रिकेट में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। माही ने 40 साल और 298 दिन की उम्र में एक बार फिर से चेन्नई की कमान अपने हाथों में ली।

20220421 232329

धोनी से पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 40 साल और 268 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी। अन्य भारतीयों में सुनील जोशी (40 साल, 135 दिन), अनिल कुंबले (39 साल 342 दिन) और सौरव गांगुली (39 साल और 316 दिन) शामिल हैं। 

वहीं अगर चेन्नई और हैदराबाद की मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने 99, डेवोन कॉनवे ने 85 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। जिसमें पूरन ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here