IPL 2022 में अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। पहली जीत को तरस रही मुंबई की टीम में कुमार कार्तिकेय सिंह (Kumar Kartikeya Singh) की एंट्री हुई है। कार्तिकेय को चोटिल मोहम्मद अरशद खान के जगह टीम में शामिल किया गया है। कुमार कार्तिकेय सिंह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हैं और मुंबई ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
Kumar Kartikeya Singh मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं
आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार “मुंबई इंडियंस (MI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में चोटिल मोहम्मद अरशद खान के रिप्लेसमेंट के रूप में कुमार कार्तिकेय सिंह को साइन किया है। कुमार कार्तिकेय सिंह, जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। बाएं हाथ का स्पिनर INR 20 लाख की कीमत पर मुंबई इंडियंस में शामिल होगा।

कुमार कार्तिकेय घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हैं। उनके पास 9 फर्स्ट क्लास और 19 लिस्ट ए मैचों में खेलने का अनुभव है। इसके अलावा वह 8 टी20 मैचों में भी मैदान पर उतर चुके हैं। कार्तिकेय अपनी गेंदबाजी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 35 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा लिस्ट ए में उन्होंने 18 विकेट लिए हैं जबकि टी20 फॉर्मेट में उनके नाम कुल 9 विकेट दर्ज है।

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस् 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम प्लेऑफ की दौड़ से तो बाहर हो चुकी है मगर आगामी मैचों में वह सम्मान की लड़ाई लड़ने के साथ दूसरी टीमों का समीकरण खराब करना चाहेगी।
संबंधित खबरें: