IPL 2022: Mumbai Indians का सामना Sunrisers Hyderabad से, मुंबई बिगाड़ सकती है कई टीमों का खेल

IPL 2022 का 65वां मुकाबला Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

0
112

IPL 2022 का 65वां मुकाबला Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में जाने की संभावना ना के बराबर ही है। अगर आज सनराइजर्स हार जाती है तो प्लेऑफ में जाने की जो थोड़ी बहुत संभावना है वो खत्म हो जाएगी।

हैदराबाद की सीजन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। हैदराबाद ने शुरुआत दो हार के साथ की थी। उसके बाद टीम ने लगातार पांच जीत हासिल की। पांच जीत के बाद टीम को लगातार पांच हार का सामना भी करना पड़ा। लगातार हार के कारण हैदराबाद के प्लेऑफ में जाने की संभावना कम हो गई। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन इस सीजन में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके। वहीं हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। हैदराबाद 12 मैचों में पांच जीत के साथ अंकतालिका में आठवें नंबर पर है।

IPL 2022

वहीं मुंबई इंडियंस अब अगले सीजन की तैयारी में जुट गई है। यह सीजन मुंबई के अच्छा नहीं रहा है। मुंबई की टीम ने 12 मैचों में मात्र 3 मुकाबलों में ही जीत दर्ज कर पाई है। बाकी के 9 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन रोहित शर्मा का बल्ला भी नहीं चला। वो अब तक एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। रोहित शर्मा इस मैच में भी कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय सिंह।

हैदराबाद की संभावित XI: केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शशांक सिंह/ग्लेन फिलिप्स, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here