IPL 2022: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव चोट के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर, टीम को लगा बड़ा झटका

0
145

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग गया है। सूर्यकुमार यादव चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले उनके चोटिल होने की खबर आई। सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और उन्हें चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा।

IPL 2022 से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ”मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। यादव छह मई 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।”

IPL 2022

सूर्यकुमार आईपीएल के मौजूदा सीजन में सिर्फ आठ मैच खेल पाए। टीम के शुरुआती दो मैचों में वो नहीं खेल पाए थे। उन्होंने इस सीजन में तीन अर्धशतक लगाए, लेकिन मुंबई की टीम के प्रदर्शन को सुधार नहीं सके। मुंबई की टीम 10 में से 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। जिसके कारण टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी।

SKY

सूर्यकुमार यादव मौजूदा सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आठ मुकाबलों में 303 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसता 43.29 और स्ट्राइक रेट 145.67 का रहा है। उनसे ज्यादा रन टीम के लिए तिलक वर्मा ने बनाए हैं।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत