IPL 2022 में लगातार 5वीं हार झेलने के बाद Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma ने पोस्ट प्रजेंटेशन में हार की निराशा व्यक्त की। उन्होंने हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गेंम खत्म करने के काफी करीब आ गए थे, लेकिन कुछ रन आउट ने हमें मदद नहीं की। दूसरे हाफ में पंजाब में अच्छी गेंदबाजी की। जिसका श्रेय उनको जाता है। हमारी टीम अलग विचार के साथ खेलने उतरी थी, लेकिन वो विचार अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा है। मैं पंजाब किंग्स की टीम का क्रेडिट नहीं लेना चाहता हूं। पंजाब ने इस मैच में अच्छा क्रिकेट खेला।
IPL 2022 में अभी तक जीत नहीं पाई हैं मुंबई की टीम

उन्होंने आगे कहा कि हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, हमें स्थितियों को समझने और उसके अनुसार अमल करने की जरूरत है। हमारे गेंदबाजों पर दबाव था, लेकिन पिच बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी थी और मुझे लगा कि 198 का पीछा किया जा सकता है। जैसा कि मैंने पहले कहा कि हमें वापस जाने और बेहतर तैयारी के साथ वापस आने की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस के हाथ बुधवार रात आईपीएल 2022 की लगातार पांचवी हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 186 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। अगर वहां भी मुंबई जीत दर्ज नहीं कर पाती है तो प्लेऑफ की राह उनके लिए काफी कठिन हो जाएगी। आईपीएल के इतिहास में आज तक कोई टीम शुरुआत में पांच मैच नहीं हारी है।
मुंबई इंडियंस पर पंजाब के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट का फाइन भी लगा है। स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख और प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस जो कम हो उसका जुर्माना लगाया गया है।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला