IPL 2022 में रियान पराग ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

IPL 2022 के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

0
174

IPL 2022 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने नाबाद 56 रन बनाए और फील्डिंग करते हुए उन्होंने चार कैच लपके। इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल के एक ही मैच में 50 से ज्यादा रन और चार कैप लपकने वाले रियान महज तीसरे खिलाड़ी हैं और ऐसा करने वाले वह इकलौते भारतीय हैं।

IPL 2022 में इन दिग्गजों के लिस्ट में शामिल हुए रियान पराग

riyan parag

रियान पराग से पहले आईपीएल में जैक कैलिस और एडम गिलक्रिस्ट ऐसा कर चुके हैं। 2011 आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए जैक कैलिस ने सबसे पहले यह कारनामा किया था। उनके बाद 2012 में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की ओर खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में ऐसा किया था।

इस मैच में रियान पराग ने विराट कोहली, शाहबाज अहमद, सुयंश प्रभुदेसाई और हर्षल पटेल का कैच लिया। वहीं मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रनों से हराकर छठी जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन की पहली टीम बनी जिसने 150 से कम के स्कोर को डिफेंड किया।

IPL 2022

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। जिसमें रियान पराग ने नाबाद 56 और संजू सैमसन ने 27 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने बैंगलोर की टीम सभी विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स दोनों के खाते में 12-12 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट बेहतर है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here