IPL 2022 का 37वां मुकाबला Lucknow Super Giants और Mumbai Indians के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं लखनऊ एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। आवेश खान निगल के चोट के चलते आज का मैच मिस करेंगे उनकी जगह मोहसिन खान को मौका मिला है।
मुंबई को अभी तक इस सीजन में एक भी जीत नहीं मिली है। या कहें तो मुंबई अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। लखनऊ सात में से 4 मुकाबलो में जीतकर पांचवें नंबर पर है। वहीं मुंबई सबसे नीचे 10वें नंबर पर बनी हुई है।
ये मैच भी किसी खास मैच की तरह है, क्योंकि मुंबई इंडियंस अपनी टीम के आइकॉन और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बर्थडे पर मुकाबला खेलने उतरेगी। मुंबई आज का मुकाबला जीतकर सचिन को बर्थडे गिफ्ट भी देना चाहेगी।
IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स : लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, दुशमंथा चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, रिले मरेडिथ, जयदेव उनादकट, ऋतिक कौशिक, जसप्रीत बुमराह, डेनियल सैम्स।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला