IPL 2022: Lucknow Super Giants का सामना Mumbai Indians से, मुंबई इंडियंस जीत का सूखा खत्म करने मैदान में उतरेगी

0
205

IPL 2022 का 37वां मुकाबला Lucknow Super Giants और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई को अभी तक इस सीजन में एक भी जीत नहीं मिली है। या कहें तो मुंबई अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। लखनऊ सात में से 4 मुकाबलो में जीतकर पांचवें नंबर पर है। वहीं मुंबई सबसे नीचे 10वें नंबर पर बनी हुई है।

ये मैच भी किसी खास मैच की तरह है, क्योंकि मुंबई इंडियंस अपनी टीम के आइकॉन और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बर्थडे पर मुकाबला खेलने उतरेगी। मुंबई आज का मुकाबला जीतकर सचिन को बर्थडे गिफ्ट भी देना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस आज के मैच में अर्जून तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

IPL 2022

सर्वाधिक आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली इस फ्रेंचाइजी को यह उम्‍मीद नहीं थी कि उन्‍हें एक मैच जीतने के लिए भी इतना संघर्ष करना पड़ेगा। रोहित एंड कंपनी के लिए यह सम्‍मान का विषय बन गया है क्‍योंकि प्‍लेऑफ में अब मुंबई की टीम पहुंच नहीं सकती है। लेकिन बाकी बचे आठ मैचों में अच्‍छा प्रदर्शन कर वो कई टीमों का खेल जरूर बिगाड़ सकते हैं. उधर, लखनऊ अपना डेब्‍यू आईपीएल सीजन खेल रही है। फ्रेंचाइजी इस वक्‍त टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति में दिख रही है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स : लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, दुशमंथा चमीरा, अवेश खान, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, रिले मरेडिथ, जयदेव उनादकट, ऋतिक कौशिक, जसप्रीत बुमराह, अर्जून तेंदुलकर।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम : 

केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मनन वोहरा, क्रुणाल पांड्या, अंकित राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, दुशमंथा चमीरा, अवेश खान, शाहबाज नदीम, एविन लुईस, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, करण शर्मा, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, मयंक यादव।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here